“महाभारत” के भीम प्रवीण कुमार का निधन, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस..

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत से एक और बुरी खबर सामने आई है। बीआर चोपड़ा के पौराणिक शो ‘महाभारत’ में ‘भीभ’ का किरदान निभाने वाले मशहूर एक्टर प्रवीण कुमार अब हमारे बीच नही रहे। प्रवीण कुमार ने 74 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। अभिनेता ने सोमवार देर रात को दिल्ली में अशोक विहार स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी, बेटी, दो छोटे भाई और एक बहन है।

निर्देशक बीआर चोपड़ा के लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘‘महाभारत’’ में भीम के किरदार से उन्हें बहुत प्रसिद्धि मिली और इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया।

‘महाभारत’ में उनके कोस्टार रहे गजेंद्र चौहान ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि आज सुबह ही एक और दुःखद समाचार मिला। मेरा महाभारत का भाई प्रवीण कुमार जी हम सबको छोड़कर अनंत यात्रा पे चला गया। विश्वास नही हो रहा। पा जी, आप हमेशा हमारी यादों में रहेंगे। ओम शांति ओम शांति ओम शांति..

आपको बता दें कि, प्रवीण कुमार अभिनेता होने के साथ एक उच्च कोटि के एथलीट भी थे। प्रवीण ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक प्रतियोगिताओं में हैमर थ्रो और डिस्कस थ्रो स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व किया और एशियाई खेलों में चार पदक भी जीते। प्रवीण ने 1966 और 1970 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक भी जीता था। उन्होंने 1966 के राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान हैमर थ्रो में रजत पदक भी जीता था।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *