बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में अब भाजपा के इस नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जगदलपुर: कांग्रेसी पार्षद कोमल सेना द्वारा संजय गांधी वार्ड के चालीस परिवारों से आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर पैसों की ठगी करने के मामले पर भाजपा ने आज नगर बंद का आह्वान किया था। नगर बंद करवाने निकले भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शहर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। भाजपा समर्थित व्यापारियों ने नगर बंद का समर्थन किया है। नगर बंद के समर्थन में भाजपा समर्थित व्यापारियों ने अपनी दुकानें आज नहीं खोलीं हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *