आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, मानसून और रजत जयंती कार्यक्रम पर होगी चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आगामी आज बुधवार, 30 जुलाई को सुबह 11 बजे राज्य मंत्रीपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित की जाएगी। यह बैठक कई अहम मुद्दों को लेकर चर्चित मानी जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष को लेकर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों पर विशेष चर्चा हो सकती है। सरकार इस मौके को ऐतिहासिक बनाने की दिशा में बड़े फैसले ले सकती है।

इसके साथ ही बैठक में मानसून की स्थिति और खेती-किसानी से जुड़ी तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। चूंकि राज्य में मानसून की सक्रियता के साथ ही खरीफ सीजन की शुरुआत हो चुकी है, इसलिए खाद-बीज की उपलब्धता, सिंचाई योजनाएं, और किसानों को राहत देने वाली नीतियों पर भी निर्णय लिए जाने की संभावना है।

कृषि और ग्रामीण विकास को गति देने के लिहाज से यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कैबिनेट की नजर किसानों की जरूरतों और मौसम की परिस्थितियों के आधार पर आने वाले महीनों की रणनीति तय करने पर रहेगी।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *