छत्तीसगढ़ में IAS अधिकारियों का तबादला, देखें नई पोस्टिंग की पूरी लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने आईएएस अधिकारियों के तबादले किए है, जारी आदेश में 5 अधिकारियों के नाम शामिल है।

जारी आदेश के मुताबिक:
1.नम्रता जैन (2019 बैच) को जिला पंचायत सुकमा को अपर कलेक्टर के पद से स्थानांतरित कर अस्थायी रूप से रायपुर अपर कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
2.हेमंत रमेश (2020 बैच) को जिला पंचायत बीजापुर में सीईओ की जिम्मेदारी से हटाकर जिला पंचायत महासमुंद में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में पदस्थ किया गया है।
3. मुकुंद ठाकुर (2020 बैच), उप सचिव कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग, को जिला पंचायत सुकमा के सीईओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
4.नम्रता चौबे (2022 बैच), वर्तमान में सरायपाली, महासमुंद में पदस्थ थीं, उन्हें जिला पंचायत बीजापुर का सीईओ बनाया गया है।
5.प्रखर चंद्राकर (2022 बैच), सरायपाली जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ से स्थानांतरित होकर गरियाबंद जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाए गए हैं।
देखें आदेश
Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *