दुर्ग और राजनांदगांव पुलिस ने 221 वारंटियों को दबोचा

दुर्ग। दुर्ग और राजनांदगांव पुलिस फरार वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। ऐसे में कई आपराधिक मामले में फरार चल रहे 211 वारंटियों को पुलिस ने धरदबोचा है। उपपुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.एन. मीणा ने सभी पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को स्थाई वारंटों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक, शहर, संजय कुमार ध्रुव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, अनंत कुमार के पर्यवेक्षण पुलिस बल के साथ स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी के लिए फरार अरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। कई अपराधों में शामिल कुल 51 स्थाई वारंटियों को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया।

वहीं राजनांदगांव पुलिस भी फरार वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने राजनांदगांव पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को स्थाई वारंटों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के पर्यवेक्षण में नगर पुलिस अधीक्षक व समस्त एस.डी.ओ.पी. के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाकर, कई अपराधों में न्यायालय से जारी स्थाई और गिरफ्तारी वारंट के कुल 160 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *