शादी समारोह के दौरान बवाल: शराब पिने के लिए पैसे नहीं देने पर लड़की वालों को जमकर पीटा

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में बुधवार रात एक शादी समारोह में उस वक्त हड़कंप मच गया जब, कुछ लोगों ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर लड़की के घर वालों और रिश्तेदारों को जमकर पीटा। इसके चलते महिलाओं सहित कई लोगों के सिर फूट गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खास बात यह है कि आरोपी पड़ोसी के यहां लड़के की शादी में शामिल होने के लिए आए थे। वारदात के बाद पड़ोसियों सहित सभी फरार हैं।

कर रहे थे DJ बजाने और शराब पिने के लिए पैसे की मांग
बालको क्षेत्र के बेलगरी में विजय प्रजापति की बहन की शादी थी। बारात आने से पहले तेल चढ़ाने की रस्म हो रही थी। वहीं नजदीक में भी एक लड़के की शादी का भी कार्यक्रम था। वहां लोग डांस कर रहे थे, लेकिन देर होने के कारण डीजे बंद हो गया। आरोप है कि तभी 20-30 लोग विजय के घर पहुंच गए। वहां विजय के घर में भी साउंड बॉक्स बज रहा था। आरोपियों ने उससे डीजे बजाने की मांग की और फिर शराब के लिए रुपए मांगने लगे।

इस पर विजय और उसके घर वालों ने मना कर दिया। इसके बाद आरोपी भड़क गए। वे पहले से ही नशे में धुत थे और उन्होंने वहां मौजूद लोगों से मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उनको इतना पीटा कि लोगों के सिर फूट गए और सभी जगह खून-खून दिखाई देने लगा। आसपास के लोगों ने देखा तो वह मदद के लिए पहुंचे। इस पर आरोपी वहां से भाग निकले। इसके बाद सभी को अस्पताल पहुंचाया गया और पुलिस को सूचना दी गई।

मारपीट में 7 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। विजय ने बताया कि आरोपियों ने उसके घर के दरवाजे तक तोड़ डाले और बहुत नुकसान पहुंचाया है। पुलिस ने विजय की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद से ही सभी आरोपी फरार हैं। इसमें विजय के पड़ोसी भी शामिल हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *