युवक ने बहन की सहेली से किया प्यार का इजहार, मना करने पर किया दुष्कर्म और बनाया अश्लील वीडियो

सरगुजा: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है, जहां युवक ने अपनी ही बहन की सहेली से प्यार का इजहार किया और जब उसमे मना किया तो उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद तीन साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। इस बीच जब लड़की की शादी तय हुई तो आरोपी ने उसका वीडियो वायरल कर दिया। इसके बाद लड़की थाने पहुंची और FIR दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।

जान से मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म
एक युवती साल 2019 में अपनी सहेली के घर पकरीखार घूमने गई थी। वहां वह दो-तीन दिन रुक गई। इस दौरान उसकी सहेली के भाई फिलिप तिग्गा ने प्यार का इजहार किया, लेकिन युवती ने इनकार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद देर रात सभी परिजनों के सो जाने पर फिलिप युवती के पास पहुंचा और उसका मुंह दबाकर जबरदस्ती अपने कमरे में ले गया। वहां जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया।

आरोपी ने इस दौरान वीडियो भी अपने मोबाइल से बनाया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा। इस बीच युवती की शादी किसी दूसरे लड़के से घर वालों ने तय कर दी। इस बात की जानकारी आरोपी को लगी तो उसने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी युवती को लगी तो उसने परिजनों को बताया, फिर 6 मई को FIR दर्ज करवाई गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *