महादेव ऐप पर राजधानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 आरोपियों को दबोचा

रायपुर  : राजधानी पुलिस ने महादेव ऑनलाइन सट्टा एप पर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 16 आरोपी दिल्ली और 2 आरोपी को भिलाई गिरफ्तार का है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सभी आरोपियों को बस में भरकर रायुपर लाई है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी दुबई में बैठे एजेंट का ऑफिस संचालित कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 लैपटॉप, 18 मोबाइल समेत कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए है। एण्टी क्राईम और साईबर यूनिट की टीम द्वारा ऑनलाइन एपलिकेशन के माध्यम से सट्टा संचालन में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *