दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार हाईवा ने मोटरसाइकिल युवकों को रौंदा, तीन युवकों की मौके पर मौत

बलौदाबाजार।बलौदाबाजार जिले में बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 3 लोगों की जान चली गई.हादसा कसडोल थाना क्षेत्र के कलमीडीह गांव में हुआ, जहां तेज रफ्तार हाईवा ने मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को रौंद दिया. हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर कसडोल पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर तीनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना कर आगे की कार्रवाई में जुट हुई है.

जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक महराजी अर्जुन गांव के निवासी हैं. वे नए साल के मौके पर तुरतुरिया गए हुए थे, वहां से एक ही बाइक पर सवार होकर वे गांव लौट रहे थे. इसी दौरान रात लगभग 12 बजे यह भीषण हादसा हो गया, जिसमें तीनों की दर्दनाक मौत हो गई. फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है.

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *