खारून नदी में मिली अज्ञात मृत महिला के शव की हुई पहचान, दो दिन पहले महादेव घाट में पति के सामने कूदी थी महिला

रायपुर। रायपुर में उरला थाना अंतर्गत ग्राम गुमा के खारून नदी में अज्ञात मृत महिला के मिले शव की पहचान हो गई है। जानकरी में मुताबिक, दो दिन पहले महादेव घाट खारून नदी में पति के सामने ही महिला कूद गई थी। इस पर पति ने डीडी नगर थाने में महिला की गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार, दिनांक 22 जुलाई की शाम खारून नदी अकोला एनीकट में एक 35-40 साल की महिला का शव बहते हुये ग्रामवासियों ने देखा था। पुलिस को सूचना मिलने पर तत्काल उरला थाने की टीम मौके पर गई और शव को पानी से बाहर निकाला। मौके पर महिला की पहचान का प्रयास किया गया, नहीं चलने पर मृतिका का शव अम्बेडकर अस्पताल के मर्चुरी में रखवा दिया जाकर आस-पास के थानांे के अलावा सरहदी जिले में महिला से संबंधित रिपोर्ट का ब्यौरा लिया गया। आज दिनॉंक 23.07.2022 को सूचना मिली कि इसी कद काठी की महिला का गुम इंसान रिपोर्ट डीडी नगर थाने में दिनॉंक 20.07.2022 को दर्ज किया गया है। उरला पुलिस के द्वारा संबंधित परिजनों को बुलाकर उसकी पहचान कराया गया। जो महिला की पहचान बसन्ती बारले पति पन्ना चन्द्राकर उम्र 35 वर्ष साकिन गुढ़ियारी के रूप में हुई। मृतिका के परिजनों से पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि महिला ने डेढ़ साल पहले पन्ना चन्द्राकर नाम के व्यक्ति से दूसरा विवाह किया था। जो अपने दूसरे पति के साथ अशोक नगर थाना डीडी नगर क्षेत्र में निवास कर रही थी। दोनों दिनॉंक 20.07.2022 को महादेव घाट में नदी के पास घूमने गये थे। अचानक महिला ने अपने पति के सामने नदी में छलांग लगा दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पति खुद भी उसे बचाने के लिये पानी कूदा। लेकिन न बचा सकने की स्थिति में डीडीनगर थाने जाकर सूचना दिया। डीडी नगर थाने की पुलिस ने काफी खोजबीन की प्रयास किया। लेकिन महिला का पता नहीं चल पाया था। मृतिका के पूर्व पति की तीन संताने है। 20 वर्षीय बड़ी लड़की ने बताया कि उसकी मॉं ने तीनांे बच्चों को छोड़कर डेढ़ साल पहले पन्ना चन्द्राकर से विवाह कर लिया था और वे लोग अशोक नगर थाना डीडी नगर क्षेत्र में रहने लगे थे। लड़की ने बताया कि मरने से ठीक पहले उसकी मॉं ने फोन पर उससे बिल्कुल सामान्य बातें की थी। वह यह भी बताती है कि पिछले काफी सालों से मृतिका की मानसिक दशा ठीक नहीं थी। अक्सर भूत प्रेत दिखने की बात करती थी और उल्टा चला करती थी, पर कुछ समय से ठीक-ठाक हालत में थी। उरला पुलिस के द्वारा मर्ग जॉंच पर अन्य तथ्यों के विषय में जॉंच पड़ताल की जा रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *