BREAKING : सीएम भूपेश बघेल हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव संभालेंगे गुजरात

नई दिल्ली। आगामी गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अभी से तैयारी करनी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने दोनों राज्यों के लिए पर्यवेक्षक के नामों की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पार्टी ने हिमाचल प्रदेश का सीनियर आब्जर्वर नियुक्त किया है। टीएस सिंह देव और मिलिंद देवड़ा आब्जर्वर बनाए गए हैं। इसके साथ ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गुजरात के लिए कांग्रेस का सीनियर आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। सचिन पायलट और प्रताप सिंह को हिमाचल प्रदेश का आब्जर्वर बनाया गया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *